फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टीबी कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी काला फीता बांधकर किया कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कार्यरत जनपद के सभी टीबी कर्मचारियों ने शनिवार को जिला क्षय रोग कार्यालय सहित अपने-अपने कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर कार्य किया। यह लोग छह सूत्री मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग केंद्र सहित सभी 10 टीबी यूनिट पर कार्यरत टीबी कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर काला फीता बांधकर कार्य किया है। टीबी कंट्रोल इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एवं प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर जनपद में अपनी छह सूत्री मांगों का ज्ञापन जिले के अधिकारियों को सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा है कि लंबित सामूहिक बीमा योजना लागू की जाए।
कर्मियों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस बीमा योजना का लाभ दिया जाए। कई वर्ष से कार्यरत लैब टेक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टीबीएचवी व ड्राइवर का मूल वेतन नए राष्ट्रीय कार्यक्रम मेंटल हेल्थ, ब्लड बैंक, एनसीडी के चालकों के समान किया जाए। साथ ही कर्मियों को क्षेत्रीय भ्रमण के लिए मिलने वाली धनराशि वेतन में समाहित हो और 10 से 15 व 20 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को लॉयल्टी बोनस मिले। रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन

बताया गया कि यदि मांगों को पूर्ण नहीं किया जाता है, तो एक सितंबर से 26 सितंबर तक निक्षय पोर्टल पर इंट्री बंद कर देंगे। उसके बाद 27 सितंबर को भारतीय मजदूर संघ की ओर से संविदा कर्मियों के लिए लखनऊ में आयोजित रैली में हिस्सा लेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय पाल सिंह, जिला मंत्री साकिब खान, संगठन मंत्री जॉर्ज आनंद, सुहैल रियाज, उपाध्यक्ष पंकज यादव, संरक्षक उमेश बाबू, राजदीप गौतम, मोइन्नुदीन, आशु भम्बी, गजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें