फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमयू से टकराया टाटा मैजिक

Wed, 14 Mar 2018 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
बिलारी में डीएमयू - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल से मुरादाबाद जा रही डीएमयू से टाटा मैजिक टकराया गया। जिसमें टाटा मैजिक के चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। ट्रेन के चालक और गार्ड इंजन में फंसे टाटा मैजिक को निकालने में जुटे थे। इसी दौरान ट्रेन बिना ड्राइवर । ड्राइवर और गार्ड ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद ट्रेन को ऑफ लाइन पर चलाया गया। करीब दो किलोमीटर चलने के बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।  
विज्ञापन


मंगलवार रात डीएमयू ट्रेन संभल से मुरादाबाद जा रही थी। ट्रेन अभी बिलारी में राजा का सहसपुर में अजुध्या शुगर मिल के सामनेे से गुजर रही थी। इसी दौरान बिलारी जर गांव अनमैंड रेलवे क्रासिंग से एक टाटा मैजिक गुजरा। ट्रेन ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रेन 30 मीटर दूर तक टाटा मैजिक को घसीटते हुए ले गई। जिसमें चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को उठाकर अस्पताल भिजवा दिया। टाटा मैजिक के चालक देवेंद्र शर्मा निवासी आरी खेड़ा और आशाराम व रवि निवासी सतारन थाना बिलारी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल भिजवा दिया। ट्रेन बिलारी स्टेशन पार करने के बाद ऑफ लाइन पर चली गई। कुछ दूर चलने के बाद ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद डीआरएम एके सिंघल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया गया कि ट्रेन से पहले टाटा मैजिक  टकराया था। यहां से ट्रेन बिना चालक के रवाना हो गई थी। ट्रेन को ऑफ लाइन पर लेकर बड़ा हादसा होने से बचाया लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें