फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तरुण बने प्रजापति समाज सेवा समिति के नए युवा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। प्रजापति समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर बीते दिनों हुए आयोजनों की समीक्षा की। इस दौरान तरुण कुमार प्रजापति को समिति का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

संस्थापक जयराम प्रजापति ने बताया कि रविवार को हुई समिति की बैठक में चंदौसी में हुए होली मिलन समारोह व जिला कार्यक्रम पुनर्गठन कार्यक्रम की समीक्षा की गई। बैठक में सबसे पहले जिला कोषाध्यक्ष त्रिलोकचंद प्रजापति की ओर से आय-व्यय का ब्योरा दिया गया। इस बीच सर्वसम्मति से तरुण कुमार प्रजापति को समिति का नया युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत स्तर पर समिति बनाए जाने का निर्णय भी लिया। साथ ही, निर्धन कन्याओं का विवाह कराए जाने व निर्धन छात्रों को शैक्षिक सहायता के लिए कोष बढ़ाने को सक्रिय सदस्य बनाने पर भी जोर दिया गया।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने व संचालन जिला महासचिव ओमप्रकाश प्रजापति ने किया। बैठक में भुवनेश प्रजापति, नेमसिंह, ओमवीर, रामवीर, प्रेमपाल, कमलसिंह, चंद्रहास प्रजापति व महेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें