संभल। 67वीं प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में संभल जिले के चंदावली इंटर कॉलेज की छात्रा तराना जहां का चयन हुआ है। तराना ने 16 अक्तूबर को मुरादाबाद के कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लिया था।
यहां पर उनका मुकाबला मुकाबला सहारनपुर की खिलाड़ी लक्ष्मी सिमरन से हुआ। इस मुकाबले में तराना ने लक्ष्मी सिमरन को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद तराना को प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चयनित कर लिया गया है। उसकी इस कामयाबी से विद्यालय परिवार में हर्ष है। प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक और कोच भोले सिंह त्यागी ने बधाई दी है। (संवाद)