फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ ही बढ़ी बुखार के मरीजों की संख्या

Wed, 06 Dec 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
संभल जिला अस्पताल में दवा वितरण कक्ष के बाहर लगी मरीजो की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदले मौसम में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है तो सरकारी अस्पताल में बड़ी तादाद में मरीज पहुंच रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में सात सौ से ज्यादा मरीज पहुंचे। इनमें से तीन सौ से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित रहे। दवा वितरण कक्ष से लेकर डाक्टरों के कमरों में मरीजों की भीड़ लगी रही। सीएमएस ने लोगों को बेहद सावधानी बरतने को कहा है। 
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन के बाद लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खासकर बुखार से पीड़ित मरीज ज्यादा सामने आ रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। पंजीकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष के साथ ही डाक्टरों के कमरों में बड़ी संख्या में मरीज देखे गए। मरीज ज्यादा थे। इस कारण दो-दो डाक्टरों ने एक ही कमरे में बैठकर मरीज देखे। बात मरीजों की संख्या की करें अस्पताल के रिकार्ड के रिकार्ड के अनुसार, 714 मरीज पहुंचे। इनमें 314 मरीज बुखार से पीड़ित रहे।
अन्य मरीज खुजली, खांसी से परेशान थे। ओपीडी में सुबह से दोपहर दो बजे तक मरीज दवा लेते दिखे। इस हालात में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। बहजोई में सर्दी से लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें