फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर हुआ और लाल, प्याज ने निकाले आंसू

Sat, 11 Nov 2017 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
हरी सब्जियों की आवक कम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्याज और टमाटर की एकाएक बढ़ी कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। बढ़ी कीमतों की वजह नासिक में प्याज और महाराष्ट्र में टमाटर की पैदावार है। पैदावार कम है तो दाम बढ़े हैं और आवक भी कम हो गई है। प्याज और टमाटर के दाम में बीस रुपये तक उछाल आया। फल सब्जी मंडी एसोसिएशन के महासचिव ने पैदावार कम होने की बात कही जबकि महिलाओं ने कहा कि प्याज व टमाटर के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन


प्याज और टमाटर के दाम बढ़ने से योगी सरकार हरकत में आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों के डीएम को कीमतों को काबू में करने का निर्देेश दिया है। प्याज और टमाटर के दाम एक महीने पहले तक दाम सामान्य थे। मंडी समिति में टमाटर 20 रुपये किलो और प्याज 19 रुपये किलो पहुंच रही थी मगर अब एकाएक कीमतें बढ़ी हैं। अब प्याज 25 रुपये किलो जबकि टमाटर 30 रुपये किलो के रेट पर पहुंच रहा है।

इसकी वजह ये है कि नासिक में प्याज और महाराष्ट्र में टमाटर की पैदावार कम हुई है। इस हालात में प्याज और टमाटर की आवक भी कम हुई है जबकि कीमतें बढ़ी हैं। ऐसे में संभल में फुटकर में प्याज 40 रुपये किलो जबकि टमाटर 50 रुपये किलो तक बिक रहा है। प्याज और टमाटर के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है और आम आदमी इन्हें खाने में कंजसी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें