फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रशासन से भाकियू असली की वार्ता बेनतीजा, आज से आंदोलन करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। खाद की कमी व किसानाें की अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू असली के पदाधिकारियों और एसडीएम विकासचंद्र के बीच मंगलवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही। इस पर भाकियू असली ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजीव गांधी का कहना है कि बुधवार से ही आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारी का कहना है कि जिले में खाद की किल्लत है। किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रहा है। प्राइवेट दुकानदार ओवररेटिंग के साथ मनमानी पर उतारू हैं। कैलादेवी में ओवररेटिंग के चलते एक विक्रेता की दुकान सील भी हो चुकी है। वहीं, जिले में गन्ने का बकाया भुगतान फंसा हुआ है। तमाम किसान इससे परेशान हैं। इस समय रुपयों की जरूरत है लेकिन रुपये नहीं मिल रहे हैं। इसके अलावा छुट्टा पशु आदि समस्याएं भी हैं। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर भाकियू असली ने आंदोलन की राह अपनाई है।
मंगलवार को एसडीएम विकासचंद्र ने पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल को अपने कार्यालय में बुलाया और वार्ता की। वार्ता के दौरान एसडीएम ने पदाधिकारियों से आंदोलन न करने का आह्वान किया, जिसे पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान होने की स्थिति में ही मानने को कहा। समाधान न होने पर प्रशासन के आग्रह को ठुकरा दिया, जिस कारण वार्ता बेनतीजा रही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि किसानों के मुद्दों को लेकर वह मुखर हैं। इन्हीं दबने नहीं दिया जाएगा। संजीव गांधी ने बताया कि बुधवार से ही आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जयवीर सिंह यादव, सुलेमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें