फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहूकार के चंगुल में न फंसे बैंक से कर्जर लें ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली (संभल)। विकास खंड के दुगावर गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों के बीच बैंक के अधिकारियों ने गोष्ठी की। उन्हें बचत के लिए प्रेरित किया। एलडीएम नीलेश परिहार ने साहूकार के स्थान पर बैंक से कर्ज लेने और समय पर किस्त अदा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बैंक कम ब्याज दर पर ऋण देते हैं जबकि साहूकार से अधिक ब्याज पर ऋण लेना पड़ता है। इसलिए साहूकार के चंगुल में न फंसें।
विज्ञापन

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की ओर से क्रेडिट अनुशासन का विकास और आवश्यकता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके गंधर्व ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि एलडीएम नीलेश परिहार ने कहा कि ऋण की समय पर अदायगी से क्रेडिट स्कोर बढ़ता है और जब भी आपकी जरूरत होगी तभी बैंक से ऋण मिल जाएगा लेकिन अगर आप समय से किस्त अदा नहीं करते हैं तो बैंक से ऋण नहीं मिल पाएगा। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अंकुर निगम विशिष्ट अतिथि के रूप में आए। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक भीम चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक सत्यपाल दिवाकर ने किया। दामोदर सिंह, सुधीर कुमार, सुरेश, चरण सिंह, कैलाश, रामसेवक, तारावती, कमला, चंद्रवती, पूजा, नूरजहां, शगुफ्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें