फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: करंट लगने से झटके से गिरे तो सीने पर गिरी प्रेस, टेलर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के रिबाड़ा गांव निवासी टेलर की शुक्रवार सुबह कपड़ों पर प्रेस करते समय करंट लगने से मौत हो गई। प्रेस करते समय अचानक हाथ में करंट लगा और जोरदार झटका लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। इसी दौरान प्रेस उनके सीने पर गिर गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रिबाड़ा गांव निवासी रामदास (40) बबराला में रहकर सिलाई-कढ़ाई का काम करते थे। मृतक रामदास के पुत्र सूरज ने बताया कि रामदास सिलाई के बाद कपड़ों पर प्रेस करने के लिए बृहस्पतिवार को कपड़े अपने गांव स्थित घर ले आए थे। शुक्रवार की सुबह वह घर पर कपड़ों पर प्रेस कर रहे थे। इसी दौरान अचानक प्रेस में करंट आ गया और उनके हाथ में करंट लग गया। तेज झटका लगने से रामदास जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही प्रेस उनके सीने पर जा गिरी।
हादसे की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने लकड़ी की मदद से प्रेस को रामदास के शरीर से अलग किया। इसके बाद परिजन उन्हें बबराला के एक चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामदास की मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी कुसमा देवी और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार में चीख पुकार मची हुई है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें