सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी से समाज में रोष है। ब्राह्मण शक्ति संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी को तहरीर देकर पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में बताया कि धर्मेंद्र जाटव नामक कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज पर अभद्र व अमर्यादित भाषा का प्रयोग अपनी पोस्ट में कर रहा है। साथ ही प्रत्येक ब्राह्मण को मारने पर एक लाख रुपये इनाम के तौर पर देने की घोषणा पोस्ट के माध्यम से कर रहा है। इस पोस्ट से ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। शिकायती पत्र देने वालों में निशांत शर्मा, विवेक मिश्रा, विवेक शर्मा, सचिन शर्मा, मुकेश गौड़, निखिल शर्मा, सौरभ शर्मा, पराग शर्मा, जगदीश शर्मा, अनुराग शर्मा, यश शर्मा अमित शर्मा, सुमित शर्मा आदि शामिल रहे।