कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र व आसपास के गांव में छुट्टा पशुओं में लंपी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। पर पशुपालन विभाग का इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। विभाग केवल पालतू पशुओं का टीकाकरण कर रही है। धनारी कस्बा व आसपास के गांव में छुट्टा पशु पीड़ित दिखाई दे रहे हैं। धनारी में भी एक पालतू गाय में भी लंपी के लक्षण दिखाई दिए हैं।