फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और प्रदेश की राजधानी में मिठास घोल रही संभल की स्ट्राबेरी

Fri, 09 Feb 2018 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
संभल में स्ट्राबेरी को डिब्बों में पैक करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ी प्रदेशों के रसीले फल स्ट्राबेरी की खेती अब संभल के मैदानी इलाकों में भी आसानी से की जा रही है। अभी तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल, नैनीताल, मनाली के आसपास ही इसकी खेती ज्यादा होती रही है, लेकिन संभल क्षेत्र के कई स्थानों पर इसकी खेती की जा रही हैं।
विज्ञापन


रोजाना करीब 20 क्विंटल स्ट्राबेरी दिल्ली मंडी के लिए सप्लाई किया जा रहा है। कैंसर, शुगर जैसी बीमारियों में यह काम आती है। संभल निवासी मोहम्मद सुबहान का जोया मार्ग पर रायसत्ती के निकट 80 बीघे में खेती कर रहे हैं। वह पुणे से पौधे लाते हैं। अक्तूबर में फसल लगाई जाती है। फरवरी, मार्च में इस फल को तोड़ा जाता है।  अन्य फसलों के मुकाबले स्ट्राबेरी की खेती से अच्छा लाभ कमा रहे हैं।

स्ट्राबेरी की खेती इसके लाल, गुलाबी, सुगंधित व पौष्टिक फलों के लिए की जाती है। स्ट्राबेरी का उपयोग जैम, जैली व आइसक्रीम में भी किया जाता है। डा. प्रशांत वार्ष्णेय ने बताया कि ताजा स्ट्राबेरी एक शक्तिशाली प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है, जो विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है। स्ट्राबेरी शीतोष्ण जलवायु वाला फल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें