फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक की मौत, हत्या के आरोप पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। नरौली पुलिस चौकी के गांव मऊ अस्सू निवासी युवक की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी और अन्य ससुराल वाले शव को गांव लेकर पहुंचे, तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन

नरौली पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मऊ अस्सू निवासी मोहम्मद कासिम 25 वर्ष की शादी तीन वर्ष पहले थाना हयातनगर के सिकंदरपुर निवासी शमा से हुई थी। शुक्रवार को मोहम्मद कासिम अपनी पत्नी व एक वर्षीय पुत्री अंजुम के साथ अपनी ससुराल गया था। मृतक के भाई कासिम ने बताया कि रविवार की सुबह उसके साढ़ू मेहंदी हसन का फोन आया। बताया कि कासिम की तबियत खराब है। करीब एक घंटे बाद पत्नी शमा ने ससुराल में फोन कर सूचना दी कि कासिम की मौत हो चुकी है। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
सुबह नौ बजे पत्नी शमा, साढ़ू मेहंदी हसन, सास गाड़ी से शव लेकर गांव मऊ अस्सू पहुंचे। मृतक के पिता साबिर व अन्य परिजनों ने शव लेकर पहुंचे ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर नरौली पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार व बनियाठेर थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई शकील ने ससुराल पक्ष पर भाई कासिम की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बनियाठेर राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। घटना थाना हयातनगर की है। मुकदमा वहीं दर्ज होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें