फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से कस्बा नरौली पहुंचं दो युवक, टीम पहुंची जांच को

विज्ञापन
विज्ञापन
चन्दौसी/नरौली। दुबई से दो युवकों के नरौली पहुंचने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दौड़ पड़ी। टीम को एक युवक के घर ताला लटका मिला। टीम ने दूसरे की स्क्रीनिंग तथा घर पर ही परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि दुबई में काम करने वाले दो युवक कस्बा नरौली अपने लौट आए हैं। सूचना पर पीएचसी नरौली के डा. अरशद अली, शमीम, कुलदीप के साथ मोहल्ला बंजारीकुआं में उवैस के घर पहुंचे। बताया कि उवैस रविवार की रात को ही दुबई से घर पहुंचा है। टीम ने उसकी स्क्रीनिंग की। पूरी तरह से स्वस्थ मिला। चिकित्सकों ने उसे अगले 14 दिन तक घर मेें रहने की सलाह दी।
इस दौरान परिजनों से भी न मिलने की हिदायत दी। इसके बाद टीम मोहल्ले के काजीटोला में निजामुद्दीन के घर पहुंची। निजामुद्दीन 18 मार्च को दुबई से घर पहुंचा था। लेकिन टीम को निजामुद्दीन का घर बंद मिला, उस पर ताला लटका हुआ था। पड़ोसी सही जानकारी नहीं सके। चिकित्सक डॉ. अरशद ने बताया कि निजामुद्दीन घर पर नहीं मिला था। बाद में वह स्क्रीनिंग कराने के लिए स्वयं सीएचसी आ गया था। उसे भी घर में ही रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें