फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर/चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुहेरा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव कुहेरा निवासी कुंवरपाल की करीब एक साल पहले किरन 21 वर्ष से शादी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। पति कुंवरपाल ने बताया कि रविवार की शाम विवाहिता कमरे में छत के कुंदे में रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई।
पति ने घटना की सूचना मायके वालों को दी है। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता मेवाराम सिंह का आरोप है कि उसकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान है। ससुरालियों ने उसकी हत्या कर शव को लटका दिया है। सीओ गुन्नौर डॉ. केके सरोज, प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मायके वाले ससुरालियों की ओर से हत्या की तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें