फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में एफसीआई कर्मी की गजरौला में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एफसीआई कर्मी की गजरौला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव चंदौसी लेकर पहुंच गई। शव यहां पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शाम को बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ निवासी रमेश उर्फ मुन्ना लाल (40) अमरोहा जनपद के गजरौला में एफसीआई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गजरौला में ही किराये के मकान में रहता थे। पिता अपनी बेटी के घर में रहते हैं। रमेश छुट्टी पर अकेला अपने घर मौलागढ़ आया थे। छुट्टी खत्म होने के बाद बुधवार की शाम गजरौला चले गए।
रमेश की पत्नी मधु ने बताया कि रमेश बुधवार की रात 12 बजे गजरौला स्थित कमरे पर पहुंचे, तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था और वह नशे की हालत था। इसके बाद उसे निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी मधु बिना पुलिस कार्रवाई के गुरुवार की सुबह पांच बजे अपने पति का शव लेकर गांव मौलागढ़ पहुंच गई। बाद में पुलिस कार्रवाई के बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें