फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेशाम हथियारबंद युवकों ने कलक्ट्रेट के निकट की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सरेशाम हथियारबंद युवकों ने हवाई फायरिंग करने के बाद एक कपड़ा विक्रेता व एक अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट की। इसमें कपड़ा व्यापारी घायल हो गया। इस बीच दो कार व एक बाइक के शीशे भी तोड़े गए। दुस्साहस भरी इस घटना को मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर कलक्ट्रेट व एसपी दफ्तर के निकट अंजाम दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी करने के घायल कपड़ा विक्रेता को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर कलक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक दफ्तर से चंद कदमों की दूरी पर कुछ हथियारबंद युवकों ने हवाई फायरिंग करने के बाद सड़क किनारे फड़ लगाकर कपड़ा बेचने वाले कोतवाली क्षेत्र के गांव मझौला निवासी आस मोहम्मद पुत्र बुंदू खां को मारपीट कर घायल कर दिया। आस मोहम्मद ने बताया कि वह शाम को रोजाना की तरह घर जाने के लिए अपने फड़ से कपड़े एकत्र कर रहा था कि तभी पजाया की तरह से चार-पांच युवक उसके पास आए और चार हवाई फायर करने के बाद उसके साथ मारपीट करने लगे। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उन लोगों ने पास खड़ी दो कार व एक बाइक के शीशे भी तोड़ दिए। साथ ही निकट खड़े एक व्यक्ति के साथ भी मारपीट की। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे। इस वह सभी युवक मौके से भाग गए। सभी युवकों के चेहरे मास्क व कपड़े से ढके हुए थे। उसने बताया कि न तो उसकी उन युवकों से कोई पुरानी रंजिश थी और न ही कभी कोई कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें