फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह के कारण किशोरी ने की आत्महत्या, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी/चंदौसी। धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में थाना क्षेत्र के कनुआ नगला उर्फ रामनगर में गृह कलह के चलते किशोरी ने अपने कमरे में फंदे से झूल गई। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी का पिता मजदूरी करने के लिए अलीगढ़ गया था। घर पर अपनी मां के साथ रह रही थी। किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि दस बजे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सत्रह साल की किशोरी अपने कमरे में अपनी चुनरी से छत में लगे कुंडे से फंदा बनाकर लटक गई। काफी देर तक जब युवती नजर नहीं आई तो मां ने बेटी को तलाश किया।
कमरा खोलते ही बेटी को फंदे पर लटकते देखकर चीख निकल गई। शोर शराबा हुआ तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने फंदे से नीचे उतारा लेकिन किशोरी की मौत हो चुकी थी। जबकि किशोरी का पिता अलीगढ़ में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। सूचना मिलने पर पिता अलीगढ़ से सोमवार की सुबह घर पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी की किसी बात को लेकर मां से कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज हो कर आत्महत्या कर ली।
थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी ने पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भेजी गई है। बताते हैं कि किशोरी के साथ महीनेभर पहले छेड़खानी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें