फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रजपुरा में गन्ने की ट्रॉलियों से लगा जाम, मरीज लेकर आ रही एंबुलेंस फंसी

Sun, 19 Nov 2023 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा (संभल)। रजपुरा अस्पताल में गर्भवती महिला को प्रसव के लिए लेकर जा रही एंबुलेंस शनिवार की शाम जाम की वजह से बबराला-गवां मार्ग पर करीब बीस मिनट तक फंसी रही। पुलिस के पहुंचने के बाद बमुश्किल एंबुलेंस को रास्ता दिया गया।
विज्ञापन

डीएमएम शुगर मिल रजपुरा में इन दिनों गन्ने की पेराई चल रही है। ऐसे में रोजाना हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिल को गन्ना आपूर्ति करने आ रहे हैं। जिस कारण रोजाना बबराला-गवां मार्ग पर सड़क के दोनों ओर गन्ने की ट्रॉलियों से जाम लगा रहता है। बबराला मार्ग पर रजपुरा तक और दूसरी और बहट गांव तक अक्सर जाम से बुरे हालात हैं। सबसे बड़ी बात है कि रजपुरा के मुख्य चौराहे पर अस्पताल की ओर जाने वाले रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। क्योंकि इसी रोड पर गांव सैमरी और अन्य गांव के किसान गन्ना लेकर पहुंचते हैं। मुख्य मार्ग पर पहले से ही जाम लगे रहने के कारण इन ट्रैक्टरों को भी निकलने की जगह नहीं मिलती। ऐसे में अस्पताल में मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस फंस जाती हैं। इसके अलावा मरीजों को आने जाने में दिक्कत रहती है। वहीं मुख्य चौराहे पर जाम रहने की वजह से यहां की व्यापारियों को भी नुकसान पहुंच रहा है। हादसे की डर की वजह से इनकी दुकानों पर ग्राहकों ने आना छोड़ दिया है। मिल प्रशासन और पुलिस को इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जाम की वजह से आमजन परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें