फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कासमपुर पहुंचे गन्ना प्रबंधक बिलारी, किसानों की मांगें मानीं, धरना खत्म

Sun, 15 Dec 2024 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। घटतौली, अतिरिक्त वसूली आदि के विरोध में गन्ना क्रय केंद्र कासमपुर बी पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गन्ना प्रबंधक बिलारी के आश्वासन पर शनिवार दोपहर खत्म हो गया। मांगों के संबंध में किसानों ने इस दौरान गन्ना प्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। शनिवार दोपहर में गन्ना मिल बिलारी के गन्ना प्रबंधक मौके पर पहुंचे और किसानों को समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने बताया कि गन्ना प्रबंधक ने प्रतिदिन तौल कराने, घटतौली रोकने और अनलोडिंग के नाम पर कोई चार्ज नहीं लेने का वादा किया। इसके बाद किसानों ने अपना अनिश्चितकालीन धरना खत्म कर दिया। किसानों ने इस दौरान गन्ना प्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान विकास शर्मा, महावीर सिंह, दिलावर सिंह, भारत सिंह, रोहित कुमार, नीटू, रवेंद्र सिंह, सौरभ कुमार, रमेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें