फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के घर आए युवक की अचानक हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव डूप्पटा कला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिल्ली निवासी अमित (30) पुत्र तेजवीर दो सप्ताह पहले रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव डूप्पटा कला स्थित अपने मामा महेंद्र सिंह के घर आया था। रविवार की शाम को गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वापस लौटने पर अचानक से मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। रजपुरा थाना इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें