फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव - दो मतदान केंद्र हैं अति संवेदनशील, रहेगी कड़ी चौकसी

Sat, 17 Feb 2018 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के तहत संभल जिले के क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार और प्रधान के एक पद पर चुनाव होगा। 9341 मतदाता अपने वोट की आहुति देंगे। जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता भी परख ली है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद दो मतदान केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने जो सूची तैयार कराई है। उसमें जुनावई के क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड 15 का मतदान केंद्र पतेई कायस्थ प्राथमिक स्कूल अति संवेदनशील श्रेणी में है। यहां दो मतदान स्थल हैं। इसके अलावा रजपुरा ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड 18 का प्राथमिक स्कूल सैतुआ भी अतिसंवेदनशील श्रेणी में है। यहां तीन मतदान स्थल हैं। इन पर बड़ी तादाद में सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहेंगे।

इसके अलावा असमोली में क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड 2 में मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल भैंसोड़ा, जूनियर हाईस्कूल भैंसोड़ा, प्राथमिक स्कूल सेवापुर, क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 11 में मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल रतुपुरा, प्राथमिक स्कूल सीडल माफी सामान्य श्रेणी में हैं। पंवासा ब्लाक के गांव बिछौली में प्रधान पद के लिए चुनाव होना है। प्राथमिक स्कूल बिछौली भी सामान्य श्रेणी में है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग
संभल। अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय आरपी यादव ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। कहा है कि मतदान व मतगणना कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए मतदान केंद्रों और मतगणना स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए। बताते चलें कि 22 फरवरी को मतदान और 24 फरवरी को क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें