फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बालिग होने तक पढ़ाई करो फिर करा देंगे शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार होने पर युवक से मिलने बहजोई पहुंची 15 वर्षीय किशोरी की परिवार न्यायालय की काउंसलर संगीता भार्गव ने करीब 20 घंटे काउंसलिंग की और समझा बुझाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। कहा कि पहले बालिग होने तक पढाई करो, इसके बाद विवाह करा देंगे।
विज्ञापन

बहजोई के युवक से बिजनौर के कादराबाद कस्बा निवासी 15 वर्षीय किशोरी की फेसबुक से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। मंगलवार को किशोरी कादराबाद से बहजोई आ गई थी। युवक के परिजनों से बुधवार उसे परिवार न्यायालय की काउंसलर संगीता भार्गव को सौंप दिया था। किशोरी युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। परिजनों के आने तक व बाद में काउंसलर ने उसे मुश्किल से समझाया। कहा कि पहले बालिग होने तक पढ़ाई करो। युवक की आयु भी 18 वर्ष है। शादी के लिए अब 21 वर्ष आयु होनी चाहिए।
ऐसे में अगर पहले कोई विवाह कराता है तो उसे भी सजा हो सकती है। काउंसलर ने किशोरी को पहले पढ़ाई करने के लिए समझाया। कहा कि पढाई के बाद बालिग होने पर उस समय भी युवक शादी के लिए तैयार रहता है, तो उन दोनों की शादी करा दी जाएगी। इसके बाद किशोरी को उसके मां-बाप के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें