फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कथक का प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गोशाला रोड पर एक हॉल में चल रही वर्कशॉप का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस मौके पर वर्कशॉप में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष लता वाष्र्णेय व उनके पति अखिलेश खिलाड़ी और पार्थ हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. वीरेश रहे। समापन समारोह में छोटे-छोटे बच्चों ने कथक की बहुत ही मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। जिसे देखकर उपस्थित लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। कथक गुरु पंडित आराध्य ने बताया कि उम्मीद है कि वर्कशॉप में प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थी कथक के क्षेत्र में नगर का नाम रोशन करेंगे। वहीं शिक्षक अभिषेक गुप्ता ने कथक गुरु के अथक प्रयास की सराहना की। उन्होंने बताया कि कथक भारत का शास्त्रीय नृत्य है। इस नृत्य का अभ्यास करने से न सिर्फ शरीर लचीला बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है।
इस अवसर पर दिव्यानी सिंह, डॉ. दुर्गा टंडन, अभिषेक गुप्ता, डॉ. मोनिका, जेएस चौहान, पुनीत कुमार, अशोक अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र गुप्ता, डॉ. मनीष गुप्ता, अंजली सिंह दिवाकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें