चंदौसी। जगदीश शरण सराफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दौड़, रिले दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, खो- खो, कुश्ती, शतरंज व बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं बालक व बालिका वर्ग के बीच कराई गई। विजेता रहे छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रविवार को जगदीश शरण सराफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में शिशु शिक्षा समिति विद्याभारती द्वारा आयोजित विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पायल गुप्ता, गीता वार्ष्णेय, हिमांशी गुप्ता, महिपाल, सुरेश चंद्र और प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। प्रतियोगिता में संभल व अमरोहा जिले के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं जैसे- 100, 200, 400 व 600 मीटर दौड़, रिले दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, खो-खो, कुश्ती, कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन आदि में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन जगपाल और मोहित गौड़ ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष छत्रपाल, प्रबंधक सुनील कुमार, शिवम यादव, पंकज सर्राफ, देवेश, राजवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामपत, जमुना सिंह, चंद्रपाल सिंह, सुरेश चंद्र यादव, हरनाम सिंह, हृदेश, प्रभात अग्रवाल, सौरभ मिश्रा, सुदर्शन आदि मौजूद रहे।