फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पालिका के पुस्तकालय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। स्टेशन रोड पर बंद पड़े नगर पालिका के पुस्तकालय का मंगलवार को शुरुआत की गई। पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय व उनके पति अखिलेश खिलाड़ी सहित ईओ धर्मराज राम ने फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पुस्तकालय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


नगर पालिका का स्टेशन रोड पर स्थित पुस्तकालय बीते कई महीनों से बंद पड़ा था। इसका संज्ञान लेते हुए पालिकाध्यक्ष और ईओ ने उसे दोबारा से संचालित करवा दिया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के अलावा उपन्यास, साहित्य आदि की भी पुस्तकें पुस्तकालय में उपलब्ध है। थोड़े ही दिनों में पुस्तकालय में धार्मिक किताबों को भी उपलब्ध कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इस पुस्तकालय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले नगर के छात्र- छात्राओं को भी काफी राहत मिलेगी। क्योंकि पुस्तकालय ज्ञान का भंडार है। इस मौके पर सभासद तरुण नीरज, प्रियंका सिंह, सुनील कुमार, ऋषभ कुमार, चंद्र मोहन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें