फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस में इजाफे के खिलाफ विद्यार्थियों ने लगाया जाम

Thu, 20 Sep 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
रोड जाम करतीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

धनारी/चंदौसी। डीपी विद्यापीठ धनारी में छात्र-छात्राओं ने फीस वृद्धि को लेकर बुधवार को मोर्चा खोल दिया। विद्यार्थियों ने आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर सुबह आठ बजे जाम लगा दिया जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को समझा बुझाकर पैंतालीस मिनट बाद जाम खुलवाया।  

विज्ञापन

डीपी विद्यापीठ ने मासिक फीस में पचास रुपये की वृद्धि कर दी गई है। इसके साथ-साथ तीन सगे भाई-बहनों के के पढ़ने पर एक बच्चे की फीस माफी की योजना को भी बंद कर दिया है। विद्यालय प्रशासन के इस रवैये से क्षुब्ध होकर विद्यार्थियों ने बुधवार की सुबह आठ बजे आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगाकर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जाम लगाकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्कूल के बाहर खुलने वाले सभी गेट बंद करके उनमें तालाबंदी कर दी। बच्चे बीच रोड पर बैठ गए जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना के बाद थाना प्रभारी रवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन भी थानाध्यक्ष को सौंपा जिसमें लैब व खेल का पैसा लिए जाने के बावजूद खेल सामग्री व लैब सामग्री नहीं होने का आरोप लगाया गया है। खेलकूद की फीस ली जाती है। विद्यालय ने फीस न देने पर परीक्षा में बैठाने से इनकार कर दिया है। प्रत्येक बच्चे से रजिट्रेशन की फीस हर वर्ष ली जा रही है। थानाध्यक्ष ने किसी तरह बच्चों को समझा बुझाकर शांत करके 8.45 बजे जाम खुलवाया। इधर, प्रधानाध्यापक देवेंद्र दुआ ने बताया कि विद्यालय में व्यवस्थाओं व खर्चों को देखते हुए फीस वृद्धि की गई है जिसे लेकर विद्यार्थी विरोध कर रहे हैं। उनको समझाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें