फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के छात्र ने नोएडा में फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने नोएडा में आत्महत्या की है। युवक वहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की रात को शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बुधवार को शव नोएडा से गांव पहुंचा तो ग्रामीणों का तांता लग गया। एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवक नोएडा में रहकर डी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। मानसिक अवसाद के कारण उसने मंगलवार की शाम को फंदे से लटकर कर जान दे दी। जब उसके भाई ने फंदे से लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को शव नोएडा से गांव पहुंचा तो ग्रामीणों का तांता लग गया। युवक ने फंदे से लटक कर जान क्यों दी यह कोई नहीं बता सका है। नोएडा में साथ रह रहे भाई ने भी कोई कारण नहीं बताया है। युवक के शव का देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें