बनियाठेर(संभल)। चंदाैसी की आवास विकास काॅलोनी निवासी तेजस कस्बा नरौली स्थित सरदार सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा देकर अपने भाई जतिन के साथ बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि नरौली सरकारी अस्पताल के पास पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने उसकी बाइक रोक ली। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए तेजस को लाठी-डंडों और बेल्ट से बुरी तरह पीट दिया। अपने भाई को बचाने पहुंचे जतिन को भी आरोपियों ने पीटा। किसी तरह दोनों भाइयों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। इस मामले में थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद