फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छुट्टा पशु की टक्कर से घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर सोमवार को दो बाइक सवार छात्र छुट्टा पशु की टक्कर से सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे, जिसमें विष्णु की अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव नगला अजमेरी निवासी रामविलास का पुत्र विष्णु (17) दोस्त गांव हकीमपुर निवासी मुनेश कुमार के साथ बाइक से रिश्तेदारी में गांव रसूलपुर जा रहा था। रास्ते में गुन्नौर-रसूलपुर के बीच उनकी बाइक से छुट्टा पशु टकरा गया। दोनों घायलों को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद विष्णु को हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां से परिजन ने विष्णु को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां मंगलवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

धनारी (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव जड़वार निवासी देवेंद्र कुमार (35) थाना पाठकपुर के किरतपुर बाइक से गया था, जहां से वह सुल्तानगढ़ को बाइक से जा रहा था। रास्ते में सोमवार शाम सात बजे किरतपुर के मोड़ के पर उसकी बाइक में सामने से आ रही बाइक टक्कर मार दी थी। परिजनों ने देवेंद्र को घायल हालत में बहजोई में भर्ती कराया था, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। मुरादाबाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को मृतक देवेंद्र के परिजन उसका शव लेकर थाना धनारी की पुलिस चौकी सुल्तानगढ़ पहुंचे। मृतक अपने दो भाईयो में सबसे बड़ा है। उसके चार बच्चे है। मृतक के भाई नंदराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें