फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: परीक्षा देने दिल्ली जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

Mon, 01 Apr 2024 04:11 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न निवासी पूर्व प्रधान अशरफ अली के 15 वर्षीय बेटे मोहम्मद आजम की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शनिवार को परीक्षा देने दिल्ली जाते समय हापुड़ के निकट हुआ। अशरफ अली ने बताया कि बेटा अमरोहा में कोचिंग कर रहा था। शनिवार को गांव के ही एक साथी फैजान व अन्य साथियों के साथ दिल्ली स्थित जामिया कॉलेज में परीक्षा देने के लिए कार से जा रहा था। हापुड़ के निकट कार की वाहन से टक्कर हो गई। इसमें मोहम्मद आजम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फैजान व अन्य साथी घायल हो गए। छात्र की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आजम दो भाईयों में सबसे बड़ा था। मां अंजुम का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें