फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जय भीम, जय भारत का नारा लगाने पर छात्र को साथियों ने पीटा, मुकदमा

Sun, 28 Jan 2024 04:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नरौली (संभल)। सरदार सिंह इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम में जय भीम, जय भारत का नारा लगाने पर छात्र को दो साथी छात्रों ने जमकर पीटा। साथ ही जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। गुस्साए लोग पीड़ित छात्र को लेकर चौकी पहुंचे। बाद में थाने में तहरीर देकर आरोपी छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष के छात्र ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर निवासी युवक सरदार सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। शनिवार को छात्र ने नरौली चौकी में तहरीर देकर बताया कि गणतंत्र दिवस पर उसने कॉलेज में एक विषय पर भाषण दिया था। भाषण के अंत में उसने जय भीम जय भारत का नारा लगाया। आरोप है कि जयभीम का नारा लगाने से साथ में पढ़ने वाले दूसरी जाति के दो छात्र आक्रोशित हो गए। आरोप है कि कार्यक्रम के बाद जब वह स्कूल से बाहर निकला तो दोनों छात्रों ने उसे पकड़ लिया और जातिसूचक शब्दों कहते हुए अपमानित करने लगे। उसने विरोध किया तो दोनों ने उसे जमकर पीटा। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया।
आरोपी छात्रों ने भी दी तहरीर, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
दूसरे पक्ष के छात्र ने भी मारपीट करने व घर पर आकर घेरने का आरोप लगाया है। तहरीर में बताया कि कार्यक्रम के बाद बाहर आते समय भागते हुए दूसरे पक्ष के छात्रों ने उसे धक्का मार दिया था। उसके टोकने पर आरोपी छात्रों ने कॉलेज के बाहर उसके साथ मारपीट की थी। बाद में भीड़ के साथ उसके घर पर आकर घेराव किया। उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-
छात्र कार्यक्रम में प्रस्तुति के दौरान जय भीम जय भारत का नारा लगा रहे थे। स्कूल के बाहर विवाद की जानकारी मिली थी। स्कूल में घटना होती तो विद्यालय कार्रवाई की जाती। -करन सिंह, प्रधानाचार्य सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें