फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा

Sat, 10 Oct 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। गांव फिरोजपुर में खेत की तारबंदी पर विवाद के बाद दबंगों ने एक घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। चंद्रकेश ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे गांव के भूप्रकाश, उसके बेटों केशव, ललतेश और आकाश ने तारबंदी को लेकर विवाद किया। विवाद बढ़ने पर चारों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया और गाली-गलौज भी की। मारपीट में चंद्रकेश और उसकी चाची रूपवती के सिर में गंभीर चोटें आईं। रूपवती बेहोश हो गई। बीच-बचाव करने आए नेक्सी और अखिलेश को भी पीटा गया। थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें