फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तेज हवा और बारिश से बढ़ी ठिठुरन, कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिलेभर में शुक्रवार की दोपहर से शाम तक तेज हवा और रिमझिम बारिश हुई। इस बारिश ने धुंध और कोहरे से तो राहत दी है लेकिन ठिठुरन बढ़ा दी। सर्द हवा के चलते मौसम का मिजाज ज्यादा बिगड़ गया। बारिश और हवा के बीच न्यूनतम तापमान बढ़ा है और अधिकतम तापमान घट गया। वहीं, दूसरी ओर बेमौसम बारिश से किसान चिंतित हो गए हैं। इस समय आलू की फसल को नुकसान होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

करीब 20 दिन की कड़ाके की सर्दी के बाद पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज अच्छा था। दिनभर धूप निकल रही थी और शाम को धुंध भी नहीं छा रही थी। शुक्रवार की सुबह से ही बादल छा गए और दोपहर से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 डिग्री पर पहुंच गया और अधिकतम तापमान 17 डिग्री पर दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में इस सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम के बिगड़ते ही आलू की खेती कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में आलू का रकबा बड़ा है। इस समय फसल तैयार है। ऐसे में बारिश से फसल को नुकसान होने का पूरा अंदेशा है। इससे ही किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि अब बारिश हो जाती है तो नुकसान बढ़ा हो सकता है। एक दिन की रिमझिम बारिश से तो ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को सुबह से ही मौसम बिगड़ गया। बारिश शुरू हुई तो रुक-रुक कर रात तक जारी रही। ऐसे में गली मोहल्लों के साथ ही बाजारों में भी रौनक का माहौल नहीं बन सका। देहात क्षेत्र के लोगों ने खरीदारी के लिए शहर का रुख नहीं किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें