चंदौसी। तहसील में प्रभारी सब रजिस्ट्रार प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल जारी है। बैठक में तहसील पहुंचे सीओ को देखकर अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। तहसील शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को वापस लौटा दिया। तहसील में कोई का नहीं हुआ। अधिकारी व कर्मचारी भी खाली बैठे रहे।
पांचवें दिन तहसील बार एसोसिएशन की कलम बंद हड़ताल जारी है। पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह यादव का कहना है कि साथी अधिवक्ताओं के खिलाफ धारा 307 नहीं हटती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही आरोपी प्रभारी सब रजिस्ट्रार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। बृहस्पतिवार को अधिवक्ता तहसील न्यायालय के बाहर लगे चैनल के बाहर कुर्सियां डालकर बैठ गए। कुछ अधिवक्ता मेन गेट, रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर बैठे रहे। तहसील में शिकायत लेकर अथवा मुकदमें को लेकर आए लोगों को गेट के अंदर नहीं जाने दिया। गेट से ही वापस लौटा दिया। इस दौरान काफी लोग परेशान रहे। तहसील में अधिकारी, कर्मचारी भी अधिकांश खाली बैठे रहे। अधिवक्ता, मुंशी अथवा निबंधन कार्यालय कार्य के लिए आए व्यक्ति को कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया।
चेंबरों पर भी कोई वाद, प्रतिवादी नहीं दिखाई दिया। सभी चैंबर खाली पड़े। दोपहर करीब दो बजे चंदौसी सीओ डॉ. प्रदीप कुमार एक बैठक में शामिल होने के लिए तहसील परिसर में आए। उनको देखते ही अधिवक्ता नारेबाजी करने लगे। इसके पश्चात जब वह मीटिंग करके वापस लौटे, तब भी अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की। प्रभारी सब रजिस्ट्रार को लेकर तहसील में हड़ताल का आज चौथा दिन था आज भी कार्य पूरी तरीके से नहीं हुआ कोई भी कार्य तहसील में नहीं हुआ। अधिवक्ता सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक तहसील परिसर में डटे रहे। इस मौके पर अमर सिंह यादव, राजेश कुमार, भूपेंद्र गौड़, कावेंद्र यादव, ओमप्रकाश राव, बाबूलाल, आदि रहे।