फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चौधरी सराय से हयातनगर तक लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका परिषद ने आम लोगों की सहूलियत के लिए तीन नई परियोजनाओं पर काम शुरू किया है। इन पर कुल तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें स्ट्रीट लाइटें, एक नाला और तालाब का सुंदरीकरण शामिल है।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी आदित्य प्रकाश ने बताया कि इन परियोजनाओं के प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं। चौधरी सराय से हयातनगर तक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस क्षेत्र में कई रिहायशी इलाके, धार्मिक स्थल, कॉलेज और अस्पताल हैं। रात के समय अंधेरे की समस्या को दूर करने के लिए यह पहल की गई है।
स्ट्रीट लाइटों पर 1.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क चौड़ीकरण का काम पीडब्ल्यूडी करेगा, जबकि लाइटों का खर्च नगर पालिका उठाएगी। दतावली की ओर जाने वाले नाले के निर्माण पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह नाला जल निकासी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुसार तालाबों का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। इस पर करीब 30 लाख रुपये खर्च प्रस्तावित हैं। निर्माण विभाग के जेई के अनुसार, अभी किसी एक तालाब को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। कई तालाबों को लेकर चर्चा चल रही है। ईओ आदित्य प्रकाश ने कहा कि प्रस्तावों को अंतिम रूप मिलते ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। जल्द ही यह फाइनल होंगे और शासन को भेजे जाएंगे। स्वीकृति मिलते ही काम भी शुरु कराया जाएगा।
आदित्य प्रकाश, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें