फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दुकानों को लेकर दो पक्षों के विवाद में हुआ पथराव, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला में बाजार की दुकानों पर कब्जे को लेकर रविवार की सुबह पथराव हो गया। मारपीट करते हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। आरोप है कि प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला नाला निवासी जाबिर को पारिवारिक बंटवारे में बाजार में बनी सात दुकानें मिलीं। जाबिर इन दुकानों को पड़ोस के ही दूसरे व्यक्ति को बेच रहा है। इसके लिए एग्रीमेंट कराया है। जबकि इन दुकानों पर परिवार के अन्य लोग भी अपना कब्जा मानते हैं और हिस्सेदारी चाहते हैं। इसी के चलते रविवार की सुबह हिस्सेदारी चाहने वाले लोगों ने इन दुकानों पर लगे ताले तोड़कर अपने ताले लगा दिए। इसकी जानकारी खरीद रहे लोगों को लगी तो वह पहुंच गए और ताले लगाने का विरोध करते हुए ताले तोड़ने शुरू किए। इस पर मारपीट हो गई और फिर पथराव हुआ। इसमें मकान की बिल्डिंग में लगे शीशे टूट गए।
जीने की ग्रिल भी टूटी। इसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाल पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कई लोगों को मौके से हिरासत में लिया है। कोतवाल पवन कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर अगली कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें