फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के नूरियो सराय में गैंगस्टर के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, मारपीट के साथ पथराव किया

विज्ञापन
संभल के नूरियो सराय में पुलिस कर्मियों के साथ हुई मारपीट के बाद आरोपियों की तलाश करती पुलिस। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। गैंगस्टर के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट की और पथराव किया। पुलिस कर्मी चोटिल हुए हैँ। इसमें पुलिस की सरकारी गाड़ी के भी शीशे टूटे हैं। इस दौरान गैंगस्टर का आरोपी भी मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी। पुलिस पर हुए पथराव की सूचना पर कई थानों की की पुलिस पहुंच गई और आरोपियों की तलाश की। महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है। शनिवार की रात साढ़े सात बजे करीब कोतवाली के दरोगा अजय कुमार टीम के साथ गांव नूरियों सराय के निवर्तमान प्रधान मोबिन के बेटे असद को गिरफ्तार करने के लिए गए थे। असद गोतस्करी करता है और गैंगस्टर में वांछित चल रहा है।
पुलिस ने आरोपी असद को जैसे ही पकड़ा तो आरोपी के परिजन व अन्य लोग पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला दिया तो आरोपियों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। और गैंगस्टर के आरोपी को छुड़ाकर ले गए। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के परिवार की महिला ने एक महिला कांस्टेबल के साथ हाथापाई भी की। पुलिस टीम पर हुए हमले की सूचना आला अधिकारियों को दी गई। कोतवाल विकास सक्सेना ने बताया कि आरोपी काफी समय से वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। आरोपी को पकड़ लिया था लेकिन उसके परिजन व अन्य लोगों ने पुलिस से अभद्रता की और पथराव किया। इसमें पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कई थानों की फोर्स के पहुंचने पर छावनी बना नूरियो सराय
संभल। गांव नूरियो सराय में जब पुलिस पर हमला हुआ तो कोतवाली पुलिस के साथ ही नखासा, हयातनगर, असमोली थाने की पुलिस पहुंच गई। पूरा नूरियो सराय छाबनी में तब्दील हो गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। आसपास लोग एकत्र नजर आए तो पुलिस ने डांटकर भगाया और घरों में रहने की हिदायत दी। इस दौरान पूरे नूरियो सराय में पुलिस के जूते और डंडों की आवाजा गूंजती रही। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
क्या बोले पुलिस कप्तान
पुलिस गैंगस्टर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गई थी। महिला कांस्टेबल के साथ महिलाओं ने हाथापाई की है। पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया गया। जिसमें एक गाड़ी का पिछला शीशा टूटा है। पुलिस पर हमलावर हुए लोगों में से कई लोगों को पकड़ लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पर हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। भागे गैंगस्टर अपराधी की भी तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें