फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: पुरानी रंजिश को लेकर हुआ पथराव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें दोनो पक्षों की ओर से पथराव किया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं एक पक्ष ने लाठी-डंडों से मारपीट करने व फायरिंग करने का आरोप लगाकर दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर निवासी धर्मपाल सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह रविवार की देर शाम अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर आए और पुरानी रंजिश मानते हुए हमला कर दिया। विरोध करने पर पथराव व फायरिंग की गई। इसमें वह बाल बाल बचे। बताया कि पथराव में वह और बेटी सुशीला घायल हुए हैं। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पथराव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह ने बताया दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। फायरिंग का आरोप निराधार है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें