फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव व फायरिंग, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सराय में सोमवार की रात दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। जिसमें एक ग्रामीण ने पहुंच दोनों पक्षों में समझौरा दिया। मंगलवार की सुबह एक पक्ष ने समझौता कराने वाले ग्रामीण को पीट दिया। तभी पीड़ित पक्ष के लोग आ गई और कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया। दोनों ओर से जमकर पत्थर बरसाएं गए। साथ दहशत फैलाने को फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिससे पथराव कर रहे लोग फरार हो गए। घटना में शामिल हुए पांच लोगों का पुलिस ने सीएचसी में उपचार कराया। किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी गई। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सराय निवासी सोमवीर व सुरेश में सोमवार की रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। तभी गांव के भगवान सिंह ने पहुंच दोनों को समझाबुझा कर घर भेज दिया। मंगलवार की सुबह भगवान सिंह दूध लेकर आ रहे थे, तबी सुरेश पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। घटना की जानकारी भगवान सिंह के पक्ष हो हुई दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। पथराव होने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और ग्रामीण अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से चार फाय र भी किए गए। जिससे फायरिंग होने में ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई और वह अपने-अपने घरों में जा घुसे। करीब 15 मिनट तक जमकर पथराव होता रहा। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसे देख आरोपी फरार हो गए। पथराव में एक पक्ष के ओमप्रकाश, विकेश, रजनी पुत्री नेमपाल, दूसरे पक्ष के साहब सिंह, सुनील घायल हो हुए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
पथराव व फायरिंग की घटना में पुलिस ने गौरव, शिव कुमार, वीरपाल, गंगा सहाय, राजकुमार, दूसरे पक्ष के सोमवीर, भगवान सिंह, रूम सिंह, छोटे लाल, भूरे, सुलेराम, हरनाम, पान सिंह, राकेश सहित 13 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष ललित कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें