फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रंजिश में दो पक्षों के बीच पथराव और मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर उत्तमा में रविवार की रात आठ बजे करीब दो पक्षों में पथराव हो गया। इस दौरान लाठी-डंडों से मारपीट भी की गई। इसमें प्राइवेट लाइनमैन समेत तीन लोग घायल हुए हैं। यह विवाद दो दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश में हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घायल महिला प्रेमवती पत्नी करन सिंह ने बताया कि उन्होनें दो दिन पहले अपनी बकरी दरवाजे के सामने बांधी थी। इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया था। इस दौरान कहासुनी हो गई थी। रविवार की रात को आठ बजे करीब इस बात की रंजिश मानते हुुए दूसरे पक्ष के लोग एकत्र हो गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो पथराव कर मारपीट की गई।
इसमें प्रेेमवती, लक्ष्मी और प्राइवेट लाइनमैन गांव आढौल निवासी पिंटू यादव घायल हो गए। प्राइवेट लाइनमैन का कहना है कि वह तो लाइन सही करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पथराव हो गया। जिसमें वह घायल हुए हैं। वहीं दूसरी ओर पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। इसमें दो महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें