फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो पक्षों में पथराव और मारपीट, दस महिलाओं समेत 41 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हुई है। इसमें एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया और पत्थरबाजी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया है। साथ ही दरोगा सुभाष चंद्र की तहरीर के आधार पर दस महिला समेत 26 नामजद आरोपी बनाए हैं। 10 से 15 अज्ञात आरोपी हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दरोगा ने तहरीर में कहा है कि दोनों पक्षों में पशुओं को लेकर महिलाओं में विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों के लोग एकत्र हुए और पथराव के साथ लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव रसूलपुर धतरा निवासी एक पक्ष के नफीस, मुश्तकीन, नन्हे, फैज, समीर, तमन्ना, अफसार, हसीम, वसीम, सुहैल, हुस्न जहां, नफीसा, अमन, शाइस्ता जहां को आरोपी बनाया है।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से इकरार, गुलजार, मिन्जार, जरीफ, अराना, तबस्सुम, मुक्तियार, फुरकान, कलुआ, उरमान, मोहम्मद आदिल और तरन्नुम आरोपी हैं। 10 से 15 अज्ञात आरोपी भी शामिल हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें