फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फिरोजपुर में दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव, दो महिला और प्रधान समेत सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में सोमवार की रात दो पक्षों में मारपीट के साथ पथराव हो गया। इसमें प्रधान राजेंद्र पाल समेत दोनों पक्षों के छह घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों का उपचार कराया गया है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि दूसरा पक्ष उनके साथ गाली गलौज कर रहा था। इसका विरोध किया तो मारपीट की और पथराव किया। इसमें वह और उसके भाई तेजपाल और रिश्तेदार मूलचंद्र घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि ग्राम प्रधान पक्ष दबंगई करता है।
सोमवार की ग्राम प्रधान के रिश्तेदार ने गाली गालौज की और विरोध करने पर ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से पीटा और पथराव किया। इसमें राजाराम, विमला, बंटी और शीतल घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बाद में मारपीट हो गई। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें