फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में पथराव, चार घायल

सार

रास्ते की मिट्टी समतल करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।शुक्रवार को हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मुकर्रबपुर में रास्ते पर पानी भरा था।इसमें एक पक्ष के युसुफ का आरोप है कि पड़ोस के ही तहसीन मिट्टी को अपने घर की ओर उठाकर डालने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रास्ते की मिट्टी समतल करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पथराव शुरू हो गया। इसमें चार लोग हो घायल गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मुकर्रबपुर में रास्ते पर पानी भरा था। शुक्रवार को प्रधान द्वारा मार्ग पर मिट्टी डलवाई गई थी। इसमें एक पक्ष के युसुफ का आरोप है कि पड़ोस के ही तहसीन मिट्टी को अपने घर की ओर उठाकर डालने लगे। मना किया तो गाली-गलौज करने लगे और लाठी-डंडे लेकर मारपीट की। इसमें युसुफ और नूरे आलम घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के तहसीन का आरोप है कि वह अपने घर में बैठे थे। इसी दौरान युसुफ ने घर में पथराव कर दिया। इसमें हासिम और तहसील घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी मिल गई है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें