संभल पुलिस की हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
संभल पुलिस ने चोरी के वाहन काटने का गोदाम पकड़ा है। साथ ही वाहन चोर गिरोह के सात सदस्यों को दबोच लिया। गोदाम से बड़ी संख्या में वाहनों के पुर्जे पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने न्यायालय में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया। असमोली थाना क्षेत्र के गांव तलवार के जंगल में सत्तार का खेत है।
जहां आरोपियों ने गोदाम बनाया हुआ था। बुधवार को पुलिस ने दबिश दी तो वाहनों के पुर्जे निकालते हुए मिले। पुलिस को देखकर आरोपी भागे तो पुलिस ने घेराबंदी कर सात आरोपी आरोपी पकड़ लिए। आरोपियों ने अपनी पहचान गांव तलवार निवासी सत्तार, गांव सैदपुर इम्मा निवासी शाने आलम, अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत गांव चौधरपुर निवासी मन्नु, इमरान, रिजवान, रियासत और आरिफ के रूप में कराई।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह नीलामी से वाहन लाते हैं। नीलामी के वाहनों की आड़ में चोरी के वाहन भी खरीद लेते हैं। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि गोदाम से माल कब्जे में लिया गया है।