फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत पांच घायल

Mon, 29 Jan 2024 03:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। क्षेत्र के गांव राजा का मझोला में रविवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। मारपीट में घायल दंपती को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बहजोई के गांव राजा का मझोला निवासी ओमपाल के मुताबिक जमीनी विवाद के चलते रविवार की दोपहर बाद चाचा शंकर ने उसकी बेटी को ट्यूबवैल की कोठरी में बंद कर दिया। जानकारी होने पर वह परिजनों के साथ खेत पर गया तो आरोपी शंकर ने परिजनों के साथ मिलकर उनपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह उनकी पत्नी रामप्यारी, बेटी अनारकली और छोटे भाई की पत्नी रेशमवती व बेटा रामगोपाल घायल हो गए। प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सीएचसी में सभी घायलों का उपचार कराया गया है। पूरे मामले में ओमपाल की तहरीर पर आरोपी शंकर समेत उसके बेटों भानु व मथुरी उर्फ मानसिंह के खिलाफ जान से मारने की कोशिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें