फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले के दो मामले में एसटीएफ की निगरानी, 50-50 हजार के दो आरोपी स्थानीय पुलिस के हाथ नहीं लगे

Sun, 27 Apr 2025 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल। जुनावई थाना क्षेत्र के दबथरा हिमंचल गांव निवासी भाजपा नेता गुलफाम सिंह की हत्या में भागे हुए दो आरोपियों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एक लाख रुपये का इनाम घोषित किए जाने के लिए पैरवी की जा रही है। इन दोनों आरोपियों की तलाश में एसटीएफ लगी है। यह दोनों आरोपी स्थानीय पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं।
हालांकि एसपी का दावा है कि जिले की टीम ही आरोपियों की तलाश में लगी है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता के भाई की स्क्रैप फैक्टरी में किसने वाहन लाकर बेचे, इस जानकारी को जुटाने के लिए एसटीएफ के लगे होने की चर्चा है। एसपी ने इस चर्चा का खंडन किया है। एसपी का कहना है कि प्राथमिक तौर पर जो तथ्य सामने आए उसके आधार पर कार्रवाई कर दी गई है। आगे की छानबीन जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा नेता की हत्या 10 मार्च की दोपहर जहर का इंजेक्शन लगाकर की गई थी। इसमें ब्लॉक प्रमुख समेत कई आरोपी जेल भेजे गए हैं। वहीं, भाजपा नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल की फैक्टरी 18 अप्रैल को सील की गई थी। इसमें कपिल सिंघल पर आरोप है कि चोरी के वाहन लाकर फैक्टरी में काटे गए हैं।
विज्ञापन

कोट
गुलफाम सिंह हत्याकांड में दो आरोपी भागे हुए हैं उन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। एक-एक लाख रुपये के इनाम के लिए पत्राचार किया गया है। हमारी टीम इन दोनों भागे हुए आरोपियों की तलाश में लगी है। भाजपा नेता के भाई की स्क्रैप फैक्टरी की जांच स्थानीय पुलिस ही कर रही है। एसटीएफ का कोई लेनादेना नहीं है।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें