फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी में बांके बिहारी मंदिर के बाद मिली बावड़ी

Sun, 22 Dec 2024 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर के मुस्लिम बहुल मोहल्ले लक्ष्मण गंज में खंडहरनुमा प्राचीन बांके बिहारी मंदिर मिलने के बाद अब एक खाली प्लॉट में बावड़ी मिली है। सनातन सेवक संघ के पदाधिकारियों की मांग पर डीएम के आदेश पर एडीएम न्यायिक और तहसीलदार ने शनिवार की दोपहर को जेसीबी से खोदाई शुरू करा दी। खोदाई में बावड़ी की दीवारें नजर आईं। रात होने पर खोदाई रोक दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मण गंज में 17 दिसंबर को खंडहरनुमा प्राचीन बांके बिहारी मंदिर मिला था। सनातन सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेंद्र पैंसिया को पत्र दिया। जिसमें लक्ष्मण गंज में मंदिर के अलावा बावड़ी होने का दावा करते हुए उसके सौंदर्यीकरण की मांग की। डीएम ने एडीएम न्यायिक सतीश कुमार कुशवाहा और तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह को खोदाई कराने के आदेश दिए। शाम करीब साढ़े चार बजे एडीएम, तहसीलदार, लेखपाल और पालिका की टीम दो जेसीबी के साथ लक्षमण गंज पहुंचे और आबादी के बीच खाली पड़े प्लाॅट में बावड़ी की तलाश में खोदाई शुरू कराई। करीब पौन घंटे खोदाई करने के बाद बावड़ी की दीवारें नजर आने लगीं। शाम छह बजे अंधेरा होने पर खोदाई रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें