फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खाद की मारामारी के बीच मची भगदड़, कई लोग घायल

Wed, 20 Nov 2024 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
चंदाैसी में खाद के लिए मारामारी के बीच मची भगदड़ में एक-दूसरे के ऊपर गिरे लोग। संवाद - फोटो : चंदाैसी
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मंडी समिति स्थित किसान इफ्को केंद्र पर 20 दिन बाद मंगलवार को खाद पहुंची तो किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद की मारामारी के बीच धक्कामुक्की के साथ भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था संभाली। जिसके बाद खाद का वितरण शुरू हुआ। लेकिन पर्याप्त खाद न होने की वजह काफी किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में 30 अक्टूबर के बाद से समितियों पर एनपीके और डीएपी खाद खत्म हो गई। ऐसे में गेहूं की बुआई प्रभावित होने लगी है। किसानों की समस्या को देखते हुए डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने रामपुर जनपद से खाद की मांग की। रविवार को जनपद में 484 एमटी खाद पहुंचा। जिसे समितियों पर मंगलवार सुबह से वितरण किया जाना था। मंगलवार को चंदौसी मंडी समिति में इफ्को केंद्र पर खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की भीड़ लग गई। महिलाएं भी घरेलू काम छोड़कर खाद के लिए लाइन में लगी थीं। किसान लाइन लगाकर अपना नंबर आने का इंतजार करने लगे। करीब नौ बजे किसानों के बीच धक्कामुक्की हो गई। जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ में बनियाखेड़ा के अशं प्रजापति, पथरा के कल्लूराम, हनुमान गढ़ी के रामपाल और बर्रई गांव के भगवान सिंह समेत कई लोग चोटिल हो गए। भगदड़ की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था संभाली। इसके बाद किसानों को टोकन देकर खाद का वितरण किया गया। लेकिन पर्याप्त खाद न होने की वजह काफी किसान खाद से वंचित रह गए।

छह घंटे इंतजार के बाद नहीं मिली खाद तो लगाया जाम

संभल-बहजोई मार्ग पर गांव पवांसा में लगाया गया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायतरीन (संभल)। मंगलवार की सुबह छह बजे पवांसा में स्थित साकिन शोभापुर और पवांसा सहकारी समिति पर किसानों की भीड़ लग गई। करीब 200 से अधिक किसान थे। सभी को खाद लेना था, सो सचिव का इंतजार कर रहे थे। लेकिन साढ़े ग्यारह बजे तक न सचिव पहुंचे और डीएम द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी। इस कारण खाद का वितरण नहीं हो सका। इससे आक्रोशित किसान समिति परिसर से बाहर निकले और संभल-बहजोई मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 40 मिनट तक जाम लगा रहा है। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। जाम की सूचना मिलने पर पवांसा पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने किसानों से बातचीत के बाद जाम खुलवाया। किसानों को बिना खाद लिए बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान सोमदत्त, वीरेश, वीरपाल, अनेक सिंह, श्याम राघव, मनोज कुमार, विनोद, मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन


जुनावई में भी हुई खाद के लिए मारामारी



जुनावई। कस्बे की साधन सहकारी समिति पर भी मंगलवार को खाद के लिए मारामारी रही। किसानों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बनाई। जिसके बाद खाद का वितरण किया गया।



जुनावई साधन सहकारी समिति परिसर में लतीपुर और रेबाड़ा समिति भी संचालित है। मंगलवार को खाद वितरण की सूचना पर तीनों ही समितियों पर सुबह से किसानों की भीड़ लग गई। भीड़ के बीच महिलाएं भी शामिल थीं। आलम यह था कि समिति परिसर से हाईवे तक किसान लाइन लगाकर खड़े हो गए। दस बजे करीब खाद का वितरण शुरू हुआ तो लोगाें में धक्कामुक्की शुरू हो गई। जिससे व्यवस्था बिगड़ गई। पुलिस के पहुंचने के बाद खाद का वितरण हो पाया। विभाग के अनुसार तीनों समितियों पर करीब डीएपी के 750 बोरे वितरण के लिए उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन तीन हजार से अधिक किसान खाद के लिए पहुंचे। खाद वितरण होने के बाद काफी किसान निराश होकर लौट गए। वहीं हिम्मतपुर, घौंसली राजा, देवर कंचन, नगला अजमेरी, खिरकबारी, जलालपुर समिति से जुड़े किसानों को खाद नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें