संभल। कोतवाली की सत्यव्रत पुलिस चौकी पर इस महीने में स्टाफ की तैनाती हो सकती है। पुलिस चौकी भवन का पहला तल पूरी तरह तैयार है। सौंदर्यीकरण होना बाकी है। दूसरी मंजिल पर काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। सैटेलाइट टावर भी लगा दिया गया है। एएसपी की निगरानी में यह पुलिस चौकी बन रही है। 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद इस पुलिस चौकी के निर्माण के लिए अधिकारियों ने निर्णय लिया है।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस चौकी का भवन इस तरह तैयार कराया जा रहा है। जिससे चौकी में तैनात स्टाफ के साथ अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे। कार्यालय, हवालात, कक्ष के अलावा अतिरिक्त कक्ष की भी व्यवस्था रहेगी। निगरानी टावर रहेगा। जहां से पूरी तरह निगरानी की जा सके। एसपी ने बताया कि इस पुलिस चौकी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। निगरानी पूरी तरह की जाएगी। इस महीने में स्टाफ की तैनात होने की पूरी उम्मीद है। चौकी प्रभारी की तैनाती तो की जा चुकी है।